धनबाद: केशलपुर रोड दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक में गुरुवार को सर्वसम्मति से कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय साव को अध्यक्ष, राकेश साव उर्फ पप्पू साव को सचिव और श्रवण केशरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं वीरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, संजय केशरी को सह सचिव, विनय केशरी को सह कोषाध्यक्ष, मुकेश केशरी को कार्यालय प्रभारी, वहीं अनिल विश्वकर्मा और दीपक सोनी को सूचना मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ललित साव, कमल सिन्हा, दीपक केसरी, संजय गुप्ता, उदय केसरी, बबलू सिंह, गणेश केसरी, संदीप बरनवाल, बबलू बर्मन और सोनी बर्मन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य रूप से मनाया जाएगा और मेले का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पंडाल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा भीड़ के दौरान आवागमन सुचारू बनाए रखने पर भी चर्चा हुई।