Movie Release Today: आज 11 सितंबर को एक नहीं बल्कि 4 नई फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में टकराई हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों के बीच दर्शकों के पास चुनने के लिए बहुत कुछ है।
हैवान – बॉलीवुड की बड़ी रिलीज
हैवान शुक्रवार रिलीज की सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक साथ बड़े परदे पर लौटे हैं। दोनों आखिरी बार 2007 में फिल्म टशन में साथ दिखे थे। हैवान फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं जिन्होंने इससे पहले हेरा फेरी और भूल भुलैया जैसी फिल्में बनाई हैं। यह फिल्म मलयालम सुपरहिट फिल्म ओप्पम की ऑफिशियल रीमेक है।फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को 2800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
हनुमान अंश – वर्ल्ड वाइड रिलीज
यह फिल्म भारत में 7 अगस्त को ही रिलीज हो चुकी है और सिर्फ 6 दिनों में 63 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके साल की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली फिल्म बन गई है। आज 11 सितंबर को इसका इंटरनेशनल रिलीज हुआ है। इसे होम्बाले फिल्म्स ने विदेशों में रिलीज किया है। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी हैं। यह फिल्म प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनके चमत्कारों और जीवन की सच्ची घटनाओं को दिखाया गया है।
फॉल 2: Deadpoint
ये हॉलीवुड की एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। जो Fall (2022) का सीक्वल है। कहानी दो दोस्तों की है जो ऊँची चोटी पर फंस जाते हैं। यह आज से अमेरिका और भारत दोनों में थिएटर में लगी है।
लास्ट मैन ऑन द टावर: पीरियड ड्रामा
यह मनोज वाजपेई की ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। जो अरविंद अदीगा की कहानी पर बनी है। फिल्म में बोमन ईरानी और दिव्या दत्ता ने भी अभिनय किया है। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक बिल्डर और रिटायर्ड मास्टर के ईर्द-गिर्द घूमती है।
Pic Credit: Haiwaan Official Poster / KVN Productions
