रातू: थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव निवासी हबीब अंसारी का 15 वर्षीय पुत्र रेहान अंसारी शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के लिए रवाना होने के बाद लापता हो गया। रेहान महाराष्ट्र के जामिया अकलकुंआ मदरसा में पढ़ाई करता है और करीब 15 दिन की छुट्टी के बाद वापस लौट रहा था।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हबीब अंसारी ने भुसावल तक का जनरल टिकट लेकर रेहान को मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस में बैठाया था। उसे शनिवार शाम तक मदरसा पहुंचना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। रविवार को रेहान के दोस्त और मदरसा शिक्षकों से संपर्क करने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
रेहान के पास मोबाइल फोन नहीं है, जिससे उससे सीधे संपर्क करना संभव नहीं हो पा रहा है। हबीब अंसारी समेत परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि रेहान के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल परिजनों को सूचित करें।
संपर्क: हबीब अंसारी: 9955905369 बरकत (चाचा): 9771024059 / 9534033990
