रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने बुधवार की शाम शहर के सुभाष चौक पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो का पुतला दहन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति सांसद द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व JLKM के जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार महतो ने किया। 
मौके पर रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पन्नेश्वर कुमार महतो ने कहा कि सांसद द्वारा कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने से JLKM कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों को अपनी भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। एक जनप्रतिनिधि से जनता संयमित और सम्मानजनक भाषा की अपेक्षा करती है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पन्नेश्वर कुमार महतो, केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, सुधीर कुमार अकेला, संतोष चौधरी, अनवर अंसारी, सोनी देवी, रूपा महतो, लीलावती महतो, सुरेंद्र महतो, गिरी शंकर महतो, राजू बेदिया, मेहताब अंसारी, अशोक चक्रपाणि, रवि महतो, शिवदयाल, शिव नंदन मुंडा, बिनोद महतो, बिशुन महतो सहित केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

