भुरकुंडा: अंबेडकर स्थल परिसर में रविवार को एसटी एससी ओबीसी काउंसिल की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रेम पासवान ने की, जबकि संचालन उमेश बेदिया ने किया। बैठक में केंद्रीय सदस्य जगरनाथ पासवान, अरुण कुमार राम और बालेश्वर राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर चर्चा हुई। इसके सदस्यों को सौंपे गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। साथ ही सामाजिक मुद्दों पर मंत्रणा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई।
मौके पर आजाद भुइंया, पारस साव, महादेव मांझी, अवधेश पासवान, राजेंद्र करमाली, धनेश महली, लखन मुंडा, राजन राम, कंचन दास, कुंदन कुमार, करण सहित कई सदस्य मौजूद थे।
