रांची: पिठोरिया-चंदवे रोड पर बालू गांव के पास लंबे समय से सड़क किनारे फैली झाड़ियों की सफाई कराई गई। टर्निंग पॉइंट पर झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों को देखने में परेशानी होती थी। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।

स्थानीय लोगों के सहयोग से जेसीबी मशीन के जरिए सड़क किनारे की झाड़ियों को हटाया गया। सफाई के बाद मोड़ पर दृश्यता बेहतर हुई है। इससे वाहन चालकों को राहत मिलने और दुर्घटना का खतरा कम होने की उम्मीद है।

अभियान में समाज के वरिष्ठ नेता सुरेश राम, रामेश्वर राम, विनोद राम, श्याम सुंदर राम, अमरिका रंजन और विजय राम सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। जेसीबी उपलब्ध कराने और सफाई कार्य में संदीप कुमार, अमरदीप रंजन, रंजन कुमार और आर्यन कुमार ने भी सहयोग किया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क किनारे नियमित सफाई होने से ऐसे खतरनाक मोड़ों पर वाहन चालकों की परेशानी कम होगी और यातायात अधिक सुरक्षित हो सकेगा।