पिठौरिया: दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिठौरिया पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। शुक्रवार को शांति समिति की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिठौरिया चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया।

पुलिस ने चौक से गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी।

थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशील स्थानों पर जांच और निगरानी जारी रहेगी।