लोहरदगा/रांची: नगजुआ रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह मेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैरो थाना क्षेत्र के डूमरटोली गांव निवासी सन्नी उरांव पिता लखवा उरांव के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कि सन्नी उरांव रांची जाने के लिए सुबह स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

जीआरपी दुर्घटना की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।