| डीएमएफटी मद से होगा निर्माण, 1.94 करोड़ होगी लागत |
भुरकुंडा (रामगढ़): बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बुधवार को सौंंदा-सौंदा ‘डी’ सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। पूजा अर्चना के उपरांत उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण और नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। बताया जाता है कि सौंदा कोपरेटिव से शनिचर बाजार सौंदा ‘डी’ तक डीएमएफटी मद से सड़क निर्माण होगा। जिसमें लगभग 1 करोड़ 94 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण के उपरांत सौंदा ‘डी’ पंचायत में विधिवत उदघाटन किया जाएगा।
अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि काफी समय से लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी थी। जिससे लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही थी। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
मौके पर सौंदा मुखिया अभय सिंह, सेंट्रल सौंदा मुखिया तिलेश्वर साव, सेंट्रल सौन्दा पंचायत समिति उपेंद्र पासवान, सौंदा डी मुखिया उपेंद्र शर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सह भुरकुंडा पंचायत मुखिया अजय पासवान, सतीश मोहन मिश्रा, समाजसेवी सुरेश सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश सिन्हा, टुनटुन सिंह, अमरेश साव, संतोष शर्मा, प्रवीण नायक, ज्योति सिंह, शंकर प्रसाद, शैलेंद्र पटेल, राजन पाण्डेय, रामवृक्ष भुइयां सहित दर्जनों समाजसेवी एवं ग्रामीणों उपस्थित थे।

