रांची: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ 2 नवंबर को प्रस्तावित भाजपा के मार्च को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को रातू के काठीटांड़ स्थित रांची पश्चिमी ग्रामीण जिला भाजपा कार्यालय में बैठक कर मार्च की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ प्रमुख रूप से शामिल हुए।

भाजपा का यह मार्च मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति स्थल तक जाएगा। बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता रांची जिला पश्चिमी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की। मौके पर मनोज गुप्ता, विंध्याचल महतो, अमित गोप, सुबोध साहू और सुधाकर चौबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।