रांची: कटहल मोड़ के पास युवा एकता रांची महानगर काली पूजा समिति ने आगामी काली पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा स्थल पर भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही इस वर्ष के धार्मिक आयोजन की औपचारिक शुरुआत हो गई।
भूमि पूजन के दौरान समिति के सदस्यों ने मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। समिति के अनुसार, इस वर्ष भी पूजा का आयोजन श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सहित जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
समिति ने बताया कि काली पूजा के आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना भी है। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों से आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई।
भूमि पूजन में राजकुमार तिर्की, छोटू खलखो, जितेंद्र राय, रोबोट तिर्की, धर्मेंद्र राय, कुणाल सिंह, मनीष केशरी, पिंटू, गौतम सिंह, अभिजीत परी, आलोक कुमार, पिंटू महली, अजय तिर्की, राजदेव, विजय गुप्ता, सुंदरम, बिपुल, प्रमोद, प्रेम और आयुष सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

