रांची/चान्हो: समाज को संगठित करने और विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को चान्हो प्रखंड के चलियो सहनाई टोली स्थित टाना भगत आश्रम में अखिल भारतीय टाना भगत संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता चान्हो प्रखंड संघ के अध्यक्ष जयराम टाना भगत ने की।

बैठक में समाज की मौजूदा स्थिति, सामाजिक चुनौतियों और उत्थान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुटता बनाए रखने और सामूहिक सहयोग से समाज को मजबूत बनाने की आवश्यकता जताई।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो. मोजीबुल्लाह ने भी अपने विचार रखे। बैठक को विष्णु टाना भगत, गुलाब टाना भगत, रामदेव टाना भगत, सुका टाना भगत, कुलदीप टाना भगत और विपत्री टाना भगत सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

