गिद्दी (हजारीबाग): डाड़ी प्रखंड के रबोध पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवे में दीपावली पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग एक से लेकर वर्ग आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और बहुत ही सुंदर तरीके से रंग-बिरंगी रंगोली बनाई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद एवं शिक्षक मुकेश कुमार महतो ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगले तीन दिन विद्यालय बंद रहेगा। सभी बच्चे घर पर दीपावली अच्छे से मनाएं और पढ़ाई-लिखाई पर भी ध्यान केंद्रित करें।

अवसर पर शिक्षक तारकेश्वर ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार महतो, सुमित्रा देवी, सुनिता कुमारी सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।