झारखंड पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस का संयुक्त अभियान
रांची: झारखंड के 10 लाख के इनामी नक्सली संजय यादव को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। झारखंड पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त कार्यवाही नक्सली संजय यादव को ठाणे जिले के ठाकुरली इलाके से पकड़ा गया है। झारखंड पुलिस को लंबे अरसे से उसकी तलाश थी। 
बताया जाता है कि नक्सली संजय यादव उग्रवादी संगठन जोनल कमेटी का सक्रिय सदस्य था और कई नक्सली घटनाओं में वांछित था। उसपर हत्या, लेवी, पुलिस बल पर हमला जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। इसे लेकर झारखंड सरकार ने उसपर 10 लाख का इनाम घोषित किया था।

नक्सली संजय यादव मूल रूप से पलामू जिले का रहनेवाला है। इधर, झारखंड पुलिस गिरफ्तारी के बाद उसे राज्य लाने और कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया में लगी हुई है।


