रांची: पिठोरिया थाना के नये प्रभारी सहाबीर उरांव ने बुधवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर किया। पदभार ग्रहण के बाद थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी थाना प्रभारी सुनील कुमार दास, संजय कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।
गौरतलब है कि निशा भगत की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को पुलिस लाइन भेजा गया था। निशा भगत प्रकरण को लेकर विशेष जांच टीम (एसआईटी) जांच-पड़ताल कर रही है।
