नई दिल्ली: देश के वीर सैनिकों का शौर्य अब डिजिटल स्वरूप में सहेजा जाएगा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को नई दिल्ली में वीरता पुरस्कारों के लिए तैयार गैलेंंट्री अवार्ड पोर्टल https://gallantryawards.gov.in का शुभारंभ किया।पोर्टल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आम नागरिक, छात्र और शोधार्थी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें। मोबाइल हो या कंप्यूटर, हर डिवाइस पर यह सहजता से चलेगा।

इस पोर्टल पर युद्धों का इतिहास, स्मारकों और संग्रहालयों की जानकारी, पुरस्कार विजेताओं का ब्योरा और वीरता से जुड़े लेखों का बड़ा संग्रह मिलेगा। लोग यहां अपने वीर सपूतों को ऑनलाइन श्रद्धांजलि भी दे सकेंगे।

पोर्टल पर सबसे खास ‘वीर गाथा’ सेक्शन है। इसके जरिए स्कूली बच्चे वीर सैनिकों की प्रेरक कहानियों से जुड़ेंगे और अपनी रचनाओं में उन्हें व्यक्त करेंगे। यह कार्यक्रम अब तक 1.92 करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों और 1.9 लाख स्कूलों तक पहुंच चुका है, जिसमें विदेशों के 91 स्कूल भी शामिल हैं। पोर्टल के लॉन्चिग कार्यक्रम में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह समेत रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Photo courtesy Social media/sanjay seth