रामगढ़: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से शुरू हो गया। आज छठ व्रती और श्रद्धालु खरना का प्रसाद ग्रहण करें। महापर्व पर जगह-जगह बजते छठ मईया के माहौल भक्तिमय हो उठा है। लोग पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
पर्व के पहले दिन शुक्रवार को व्रतियों ने नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मइया का स्मरण किया। इसके बाद घरों की साफ-सफाई कर पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ छठ पर्व की शुरुआत की।व्रतियों ने स्नान के बाद पारंपरिक तरीके से कद्दू की सब्जी, चना दाल और अरवा चावल का सात्विक भोजन तैयार किया। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित कर प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। साथ ही परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भी प्रसाद के रूप में भोजन कराया।
आज खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रती 36 घंटे का कठोर व्रत रखेंगे। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।


