रांची: जनता दल यूनाइटेड ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए झारखंड के धर्मेंद्र तिवारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी भी बनाया गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष  17 नवंबर को नव मनोनीत पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिसमें पार्टी ने देशभर में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौंपीहै। 

बताते चलें कि धर्मेंद्र तिवारी इससे पहले भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वे झारखंड विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड के इकलौते विधायक सरयू राय के करीबी माने जाते है। जदयू में शामिल होने के बाद संगठन की ओर से उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 

मनोनयन पर धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा। पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाते हुए संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।