एसआईआर में पात्र मतदाता का नहीं छूटे नाम : बंधु तिर्की 

मांडर (रांची): मांडर विधानसभा क्षेत्र के चान्हो प्रखंड अंतर्गत सिलागाई गांव में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। शहीद वीर बुद्धू भगत की ऐतिहासिक धरती सिलागाई में आयोजित इस चौपाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और पेसा कानून पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान बंधु तिर्की ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रखंड का कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोगों का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाता, इसलिए कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी निभानी होगी।

प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाना होगा। कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और पार्टी की नीतियों से उन्हें अवगत कराना होगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि ग्राम चौपाल जनता से जुड़ने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों की समस्याएं सामने आती हैं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होती है।

मौके पर प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, जिला प्रभारी रियाज अंसारी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इस्तियाक, मंगलेश्वर उरांव, अजीत सिंह, अब्दुल्लाह अंसारी, हफीजुल अंसारी, डॉ. जुल्फेकार अली, शिव उरांव, प्रमोद लाल, एतवा उरांव, मोरहा उरांव, मो. गेयास, लतीफ अंसारी, मुखिया गुड़िया उरांव, महादेव भगत, सुजीत शाही, किशोर भगत, चरवा उरांव, मंगल उरांव, दिनेश राम, प्रियंका उरांव, अफसाना खातून, सुनीता उरांव और चिंता उरांव सहित ग्राम प्रधान, महतो, पनभरा एवं धार्मिक अगुवा उपस्थित थे।