पलामू: पलामू पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 79 मोबाइल फोन बरामद कर बुधवार को उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोबाइल बरामद किए गए। बरामद अधिकांश मोबाइल विगत दो माह के दौरान गुम हुए थे। सभी मोबाइलों के स्वामियों का सत्यापन करने के बाद उन्हें विधिवत वापस किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने पलामू पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने छतरपुर-22, शहर-12, सदर-10, सतबरवा-05, चैनपुर-04, नावाजयपुर-04, लेस्लीगंज-03, पिपरा-03, नौडीहा बाजार-03, हैदरनगर-03, पाटन-03, रेहला-02, मोहम्मदगंज-01, मनातू-01, तरहसी-01, रामगढ़-01, पड़वा-01 मोबाइल बरामद किया।
पलामू पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाना को सूचित करें और CEIR पोर्टल पर ब्लॉक व ट्रेस कराएं। साथ ही IMEI नंबर, खरीद का बिल व अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखें।
