रांंची: नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ‘एफ’ समवाय हुन्ट ने अड़की पुलिस के साथ हेमरोम गांव और आसपास के वन क्षेत्र में संयुक्त अभियान सोमवार को चलाया।
26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई थी कि हेमरोम गांव और आसपास के वन क्षेत्रों में अवैध पोस्ता की खेती की जा रही हैं। इसी सूचना पर 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ‘एफ’ समवाय ने अड़की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हेमरोम गांव और आसपास के वन क्षेत्र में की जा रही करीब 17.5 एकड़ अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया।
संयुक्त अभियान का नेतृत्व 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ‘एफ’ समवाय से निरीक्षक रवि शंकर प्रसाद और अड़की पुलिस से उप निरीक्षक अर्जुन कुमार ने किया।