Former MLA Nirmala Devi out of jail on bailFormer MLA Nirmala Devi out of jail on bail

रांंची: पूर्व विधायक निर्मला देवी को हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद शुक्रवार को होटवार जेल से बाहर निकली। निर्मला देवी के पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पुत्री बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, पुत्र अंकित राज, छोटी पुत्री अनुप्रिया समेत परिजनों ने होटवार जेल पहुंचकर निर्मला देवी का स्वागत किया।

बताते चले कि एनटीपीसी बड़कागांव के विरोध में आंदोलन में हुई गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़कागांव विधायक निर्मला देवी को सजा सुनाई थी। इधर, बीते दिनों रांंची हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें बेल देते हुएउन्हें निचली अदालत में बेल बांड भरने के बाद रिहा करने का आदेश दिया।

जेल से निकलने पर पूर्व विधायक निर्मला देवी ने कहा कि माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा और विश्वास था कि मुझे एवं मेरे पूरे परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार एवं कंपनी के अधिकारियों ने साजिश के तहत मेरे परिवार को फंसाने का कार्य किया है।

वहीं इस मौके पर सूबे के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि बड़कागांव की जनता हमारा परिवार है। उनके लिए कुछ भी करना पड़े उसके लिए मेरा परिवार कभी पीछे नहीं हटा है। मेरी पत्नी निर्मला देवी जैसी एक साधारण महिला को भी कंपनी एवं पूर्ववर्ती सरकार की मिलीभगत से जेल की सजा झेलनी पड़ी।

 विधायक पुत्री अंबा प्रसाद ने कहा कि वर्षों के बाद हमारा परिवार पूरा हुआ है। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्रवासियों के हक एवं अधिकार के लड़ाई में मेरे पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं माता पूर्व विधायक निर्मला देवी ने बगैर अपनी व परिवार की परवाह किए क्षेत्रवासियों के लिए जेल गए। कई वर्षों तक उन्हें जेल की यातनाएं झेलनी पड़ी। विधायक ने कहा कि मेरे माता-पिता की तरह मैंने भी बड़कागांव वासियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

इधर, निर्मला देवी के जेल से बाहर निकलने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बड़कागांव विधानसभा में जगह-जगह उनके स्वागत और अभिनंदन की तैयारी में कार्यकर्ता जुट गये हैं।

By Admin

error: Content is protected !!