Khabarcell.com
मकर संक्रांति पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-दान की मान्यता वर्षों से चली आ रही है। कई जगहों पर मेले का भी आयोजन होता है। माना जाता है कि शर्दियों के बाद मकर संक्रांति से मौसम में बदलाव की भी शुरुआत होती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति इस वर्ष 2023 में 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव का उतरायण होता है। सूर्य देव के धनु राशी से मकर राशी में प्रवेश कर जाने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है।
इस वर्ष 14 जनवरी की रात आठ बजकर 21 मिनट पर सूर्यदेव मकर राशी में प्रवेश करेंगे। अगले दिन 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।
मकर संक्रांति का मुहूर्त
मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 05 बजकर 40 मिनट पर होगा. वहीं, महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
नोट:- यह लेख प्राप्त जानकारी और सूचनाओं के आधार पर लिखी गई है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते। आप स्वविवेक से निर्णय लें।