धनबाद: कोयलांचल में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अपने संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर बड़ा आयोजन किया। डिगवाडीह स्थित ब्लिस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में करीब एक हजार कार्यकर्ताओं और महिलाओं की भागीदारी रही। समारोह में श्रद्धांजलि के साथ पार्टी की एकजुटता भी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान रामविलास पासवान के सम्मान में नारे लगाए गए। ‘रामविलास पासवान अमर रहें’ के उद्घोष से सभागार गूंज उठा। उनके चर्चित नारे ‘हम उस घर में दिया जलाएंगे, जहां सदियों से अंधेरा है’ के जरिए वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान का संदेश भी सामने रखा गया।

लोगों ने रामविलास पासवान के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। आयोजन के जरिए धनबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी सांगठनिक एकजुटता भी प्रदर्शित की।
समारोह में महानगर अध्यक्ष रुदल पासवान, युवा जिला अध्यक्ष संजय पासवान, रामानंद पासवान, दशरथ पासवान, लेबर सेल अध्यक्ष दिनेश पासवान, डॉ. जैन कुमार, हरे राम पासवान, बाबू नंद प्रसाद, चंद्रदेव पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, लेबर सेल के राष्ट्रीय सचिव मनीष कुमार, वीरेंद्र कुमार पासवान, पवन पासवान, सूरज कुमार, रोमी कुमार, महेश कुमार पासवान, धनबाद कोषाध्यक्ष सुशील कुमार और महानगर उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

