भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा क्षेत्र कोयलांचल संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को भुरकुंडा पंचायत भवन में मुखिया अजय पासवान की अध्यक्षता और इम्तियाज अहमद के संचालन में हुई। जिसमें सीसीएल की भुरकुंडा परियोजना में संचालित बीएलए आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार की मांग पर चर्चा की गई।

बैठक नियोजन सहित छह सूत्री मांगों पर भुरकुंडा कोलियरी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। जिसमें विस्थापित और प्रभावित परिवारों को रोजगार देने, खनन के दौरान प्रभावितों को हटाने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था करने और कुशल-अकुशल श्रमिकों को योग्यता के अनुरूप काम देने की मांग शामिल है।
मौके पर प्रेम विश्वकर्मा ने कहा कि क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद विस्थापित-प्रभावित युवाओं को रोजगार दिलाना समिति की प्राथमिकता है। प्रबंधन को रोजगार देने की दिशा में ठोस पहल करना होगा, अन्यथा समिति चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी।
बैठक में चमन लाल, मुकेश पांडेय, श्रीनाथ करमाली, जगतार सिंह, फिरदौस आलम, पंकज कुमार, श्रवण कुमार, राजेंद्र रमेश नायक, किशोर नायक, अजीत वर्मा, शुभम पासवान, शिवकुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
नोट- विज्ञापन से संबंधित किसी दावे की पुष्टि खबरसेल नहीं करता है

