BJP's former Palkot Mandal President died in MedicaBJP's former Palkot Mandal President died in Medica

अपराधियों ने अगवा कर मारी थी गोली

रांंची: गुमला के भाजपा पालकोट मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुमित केशरी का शनिवार को मेडिका अस्पताल, रांंची में निधन हो गया।

बीते 9 जनवरी को अपराधियों ने सुमित केशरी को पालकोट के रोकेगढ़ा में गोली मारी थी। सिर को पत्थर से कूच दिया था। गंभीर अवस्था में सुमित केशरी को मेडिका अस्पताल रांंची में भर्ती कराया गया था।

इधर पूर्व मंडल अध्यक्ष की हत्या से भाजपाईयों में खासा आक्रोश है। भाजपा झारखंड के वरीय नेता राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

By Admin

error: Content is protected !!