रामगढ़: कर्णपुरा परगना, पलानी परगना एवं नागपुर परगना के संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के प्रतिनिधियों ने सोनाराम मांझी के नेतृत्व में झारखंड सरकार मंत्री दर्जा प्राप्त फागू बेसरा से मांडू स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात किया।
प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार मंत्री दर्जा प्राप्त फागू बेसरा को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात प्रतिनिधियों ने फागू बेसरा से संथाल समाज की मजबूती, संस्कृति एवं विभिन्न परगना में अलग-अलग नियमों से हो रहें कार्यों को लेकर चर्चा किया।
वहीं आगामी 10 फरवरी को आठ परगना की बैठक केरीबंदा गेस्ट हाउस में होगी। बैठक में आठों परगना के ज्वलंत विषयों पर चर्चा कर उसका समाधान किया जाएगा। वहीं आठों परगना की नियमित बैठक हो। इसके लिए एक तिथि निर्धारित कर सामाजिक पहल शुरू करने को लेकर भी चर्चा की गई जिससे समाज सही दिशा में आगें बढ़े।
मौके पर सोनाराम मांझी, शनि बेसरा, मोहन सोरेन, सन्नी सोरेन, संजय कुमार टुडू, कोलेश्वर मांझी, अजय बेसरा, बिनोद बेसरा, विश्राम सोरेन, बिरेंद्र मांझी, गहन बेसरा, लाल बिहारी मांझी, महादेव हंसदा, महादेव मांझी, मुर्सिंगलाल हंसदा, छाटू मांझी, सुनील मुर्मू, मनोज मुर्मू, नरेश हंसदा सहित कई लोग मौजूद थे।