Organized a get-together at the Jharkhand BJP officeOrganized a get-together at the Jharkhand BJP office

कर्नल बी.के सिंह सहित कई भाजपा में हुए शामिल

रांची : भारतीय सेना में तीन दशक से ज्यादा सेवा दे चुके कर्नल बीके सिंह आज अपने समर्थकों के साथ जुड़ रहे हैं, यह नये साल में पार्टी के लिए शुभ संकेत है। भाजपा के कार्यकर्ता सेवाभाव से काम करनेवाले होते हैं। झारखंड में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। आनेवाले चुनावों में पुनः देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार और झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय है। यह बातें शनिवार को झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही।

मिलन समारोह में 36 वर्ष भारतीय सेना में योगदान देनेवाले कर्नल बीके सिंह अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का पट और माला पहनाकर बीके सिंह सहित अन्य का सवागत किया। दीपक ने कहा कि कर्नल बीके सिंह देश की सुरक्षा में योगदान देने के बाद अब देश के जनता की सेवा करेंगे। उनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी।
अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने नये सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन किया प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह और धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने किया।

मौके पर प्रदेश मंत्री गुड्डू सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,अभिषेक सिंह, विनय जायसवाल, राम कुमार पाहन, आरती कुजूर, जीतू चरण राम, सूरज शाहदेव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!