बड़कागांव: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने बिरसा परियोजना प्रबंधन के साथ एजेंडा सह परिचय बैठक बिरसा परियोजना कार्यालय में सोमवार को किया गया।
बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी. शिवादास ने यूनियन के सभी लोगों का स्वागत किया। तत्पश्चात 25 सूत्री मांगों पर यूनियन द्वारा चर्चा किया गया। प्रबंधन ने यूनियन के सभी मांगों पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
मौके पर क्षेत्रीय सचिव संजीव बेदिया ने प्रबंधन से कहा कि प्रबंधन एवं यूनियन एक दूसरे के पूरक होते हैं और बरका-सयाल क्षेत्र को बढ़ाने के लिए हमारी यूनियन प्रबंधन के साथ है। लेकिन विस्थापित, मजदूरों, रोड सेल सीएसआर के तहत गांव का विकास होना चाहिए।
बैठक में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, पर्सनल मैनेजर मिस सौम्या, अनिल सिंह तथा यूनियन के तरफ से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सह परिवहन बोर्ड सदस्य झारखंड संजीव बेदिया, संजय वर्मा, सोनाराम मांझी, रुस्तम सोहराब, विस्थापित नेता संजय करमाली, बिरसा परियोजना अध्यक्ष दिनेश टुडू, सचिव राजेश सिंह, बहादुर मांझी, उदय मालाकार, महावीर प्रसाद, राम नारायण प्रसाद, चितरंजन शर्मा, जितेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।