Student's body found hanging in IIM Ranchi hostelStudent's body found hanging in IIM Ranchi hostel

रांंची: नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित IIM, Ranchi ( भारतीय प्रबंधन संस्थान) के हॉस्टल में फंदे से झूलता हुआ छात्र का शव बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार हॉस्टल के पांचवे तल्ले पर स्थिति एक कमरे से छात्र शिवम पांडेय का शव फंदे से लटका हुआ मिला। उसके दोनों हाथ बंधे पाये गये। वह वाराणसी (यूपी) का रहनेवाला बताया जाता है।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, अभी इसपर आधिकारिक रूप से कुछ भी साफ नहीं हो सका है।