Sashastra Seema Bal destroys illegal poppy cultivationSashastra Seema Bal destroys illegal poppy cultivation

रांंची : 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ‘सी’ और ‘डी’ समवाय ने साइको और तमाड़ पुलिस के साथ 33 एकड़ में हो रहे अवैध पोस्ता की खेती को मंगलवार को नष्ट कर दिया।

बताया जाता है कि सशस्त्र सीमा बल की विभिन्न समवायों और स्थानीय पुलिस कई दिनों से रांची और खूंटी जिलों के कई गांवों और आसपास के जंगल क्षेत्रों में संयुक्त अभियान द्वारा अवैध पोस्ता और गांजे के फसल को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय कमान अधिकारी सचिन कुमार के नेतृत्व में ‘सी’ समवाय बसुकोचा ने तमाड़ पुलिस के साथ मराबुरु जारगो गांव के कई स्थानों में संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 17 एकड़ में हो रहे अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया।

वहीं उप कमांडेंट दिनेश कुमार के नेतृत्व में ‘डी’ समवाय
उलीहातू ने उप निरीक्षक संजय कुमार साइको पुलिस के साथ पिरिहातु गाँव के विभिन्न जगहों पर संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 16 एकड़ में हो रहे अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया।

दोनों समवायो ने कुल 33 एकड़ में हो रहे अवैध पोस्ता की फसल को नष्ट कर दिया। 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल आगें आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार से संयुक्त अभियान चलाकर अवैध पोस्ता और गांजे की फसल को नष्ट किया जाएगा।

मौके पर ‘सी’ और ‘डी’ समवाय के सहायक कमांडेंट भोला नाथ और सौमेन गोराई अपनी-अपनी पार्टियों के साथ मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!