Shatchandi Mahayagya begins with Kalash Yatra in GiddiShatchandi Mahayagya begins with Kalash Yatra in Giddi

• 551 कलशों की निकली यात्रा, दोमुहान से जल लेकर लौटे श्रद्धालु

• नवनिर्मित काली मंदिर में प्रतिमा की होगी प्राण प्रतिष्ठा

हजारीबाग: गिद्दी में शनिवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ 551 कलशों की यात्रा के साथ आरंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा में महिला-पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में शामिल श्रद्धालु दोमुहान से जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना की गई।

बताया गया नौ दिवसीय यज्ञ में 27 जनवरी को मंदिर में मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 29 जनवरी को महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ आचार्य कृष्ण देव कन्हैया महाराज वृंदावन, उपाचार्य रवि मिश्रा, अजीत पांडेय, कुलदीप पांडेय, शिवम पांडेय, रोहित पांडेय, संदीप पांडेय, अर्जित पांडेय, राजकुमार तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न कराया जाएगा।

कलशयात्रा में पुजारी तुलेश्वर पांडेय, यजमान दीपू अखौरी और सुनीता अखौरी, दशरथ मेहता व उनकी पत्नी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

यज्ञ के सफल आयोजन में भूपेंद्र सिंह सैनी, शंभू सिंह, पिंकू झा, बिरेंद्र सिन्हा, विमल, राजू पांडेय, दीपू अखौरी, बसंत रवानी, सुनील सिन्हा, जय प्रकाश पांडेय, करूण सिंह, संतेश्वर सिंह, प्रभात सिंह, रंधीर सिंह, विनय सिंह चौहान, सुमन सिंह, कामता पांडेय, विकास सिंह, वीणा सिन्हा, उमा बेदिया, रंजीत सिंह, कपिल, रामनाथ, उमेश यादव, राजेश सिंह, चंदन सिंह, लालमुनी ठाकुर, संजय पासवान, कमलेश मिश्रा, सुनील सिंह सहित अन्य योगदान दे रहे हैं।