Son-in-law reached his in-laws house, died due to beating, one arrestedSon-in-law reached his in-laws house, died due to beating, one arrested

उरीमारी ओपी क्षेत्र का मामला

बड़कागांव : उरीमारी ओपी अंतर्गत पोटंगा पंचायत के करमा टिल्हा में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बटुका निवासी मृतक मन्ना राम मांझी 36 वर्ष शनिवार को अपने ससुराल करमा टिल्हा आया था। वही बगल में रह रहे चाचा ससुर तालो राम मांझी 61 वर्ष के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसमें चाचा ससुर सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी तालो राम मांझी 61 वर्ष ने लाठी-डंडे से प्रहार कर मन्ना राम मांझी की हत्या कर दिया।

रविवार की सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने उरीमारी ओपी प्रभारी शशि भूषण कुमार को घटना की जानकारी दी। उरीमारी ओपी प्रभारी शशि भूषण कुमार घटनास्थल पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

वहीं हत्या के आरोपी सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी तालो राम मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में उरीमारी ओपी में मृतक मन्ना राम मांझी की पत्नी ने आवेदन देकर 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।

By Admin

error: Content is protected !!