Displaced committee discussed about the felicitation ceremonyDisplaced committee discussed about the felicitation ceremony

30 जनवरी को फागू बेसरा और संजीव बेदिया को समिति करेगी सम्मानित

बड़कागांव: विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा की बैठक विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में सोमवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा एवं संचालन समिति के सचिव जीतन मुंडा ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30 जनवरी 2023 को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर झारखंड सरकार में मंत्री दर्जा प्राप्त फागू बेसरा एवं झारखंड सरकार में परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया को विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा द्वारा विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक सोनाराम मांझी, मनोज मुंडा, गणेश गंझू, संतोष सिंह, मोहन सोरेन, झन्नाराम सोरेन, बिनोद हेंब्रम, रैना मांझी, सन्नी सोरेन, जुरा सोरेन, बेनीलाल सोरेन, पप्पू मांझी, महावीर मुर्मू, झरी करमाली, पंकज हेंब्रम, अजय बेसरा, पप्पूलाल मांझी, सुखराम बेसरा, विजय सोरेन, दिनेश टुडू, आनंद बेसरा, प्रेम सोरेन, राजेंद्र गंझू, संजय सोरेन, दिनेश मुंडा, अर्जुन मुंडा, अजय करमाली, गणेश सिंह, बिनोद सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!