Chatra Deputy Commissioner Abu Imran visited Pratappur block areaChatra Deputy Commissioner Abu Imran visited Pratappur block area

• आवास योजना एवं मध्य विद्यालय डुमरी का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चतरा: उपायुक्त अबु इमरान ने प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रत्तापुर प्रखंड के जोगियाडीह पंचांत में संचालित आवास योजना के प्रगति का जायजा लिया।

वही उन्होंने मध्य विद्यालय डुमरी पहुंच छात्र छात्राओं को पठन पाठन से संबंधित मिलने वाली सामग्री एवं पठन पाठन की गुणवत्ता की जानकारी भी छात्र छात्राओं से ली। साथ ही उपायुक्त ने चल रहे क्लास रूम में जाकर छात्र छात्राओं के जीवन के लक्ष्य की जानकारी लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रतापपुर पहुंच प्रखंड सह अंचल कार्यालय का जायजा लिए एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके पश्चात प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित बड़ा तालाब का निरीक्षण कर तालाब के सौंदर्यकरण करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतापपुर को निर्देशित किया।