मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर हवाई जहाज किया रवाना
जमशेदपुर। कोलकाता के लिए सेनारी एयरपोर्ट से हवाई जहाज सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर की। सेनारी एयरपोर्ट से यात्री विमान ने सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरा और 11 बजकर 20 मिनट पर विमान कोलकाता पहुंचा।
विमान में फिलहाल नौ सीटें बताई जाती है। जिनकी संख्या आनेवाले दिनों में बढ़ाई भी जा सकती है। पहले दिन सभी सीटें बुक रही। इंडियन वन एयर कंपनी की ओर से यह हवाई जहाज सेवा शुरू की गई है।
बताया जाता है कि भुवनेश्वर से जमशेदपुर और जमशेदपुर से कोलकाता हवाई यात्रा की सेवा उपलब्ध कराई गई है। भुवनेश्वर से जमशेदपुर का का किराया 2999 है जबकि जमशेदपुर से कोलकाता का किराया 1999 है।