Three CRPF men injured in IED blastThree CRPF men injured in IED blast

चाइबासा: सुरक्षा बलो द्वारा चलाये जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के दौरान आइईडी बम ब्लास्ट हुआ। जिससे सीआपीएफ के तीन जवान घायल हो गये। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांंची लाया गया। जानकारी के अनुसार टोंटो थाना क्षेत्र के जंगल में सर्च अभियान के दौरान बलास्ट में 60 बटालियन सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल राकेश पाठक, कांस्टेबल पंकज यादव और बीडी गुदा घायल हो गये। घायल जवानों को मेडीका अस्पताल रांंची में भर्ती कराया गया है। 

बताते चले कि नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के जंगल में 11 दिन पहले भी आइईडी ब्लास्ट हुआ था। जिसमें तीन जवान घायल हुए थे। लगातार चलाया जा रहा अभियान अब भी जारी है। टोंटो थानाक्षेत्र के जंगलों को नक्सलियों का गढ़ माना जा रहा है।