गिरीडीह: सहिया संघ के द्वारा दो सूत्री मांगों को लेकर बगोदर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
धरने को संबोधित करते हुए सहिया संघ की अध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि सहिया गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कई तरह कार्य में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को रात्रि में अस्पताल तक पहुंचाना हो या स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर डोर टू डोर कैंपेन चलाने में सहिया हमेशा तैयार रहती हैं। उसके बावजूद सहिया को प्रोत्साहन राशि भी समय पर नहीं दिया है। जो सरासर गलत है।
दो सूत्री मांगों में बगोदर प्रखंड अंतर्गत 2016, 2017, 2018 से अब तक जितने भी नई सहिया का चयन किया गया है। उनका कोड अभी तक नहीं मिला है। वहीं 2016, 2017, 2018 से लंबित प्रोत्साहन राशि का अविलंब भुगतान की मांग मुख्य हैं।
धरना देने वालों में मुख्य रूप से संघ की अध्यक्ष सोनी कुमारी, सचिव हसीदा खातून, गुड़िया कुमारी, देवंती देवी, बेबी कुमारी, पिंकी देवी, मालती कुमारी, मीरा देवी, लक्ष्मी कुमारी, अनिता देवी, पार्वती देवी, उर्मिला कुमारी, रीता देवी, रूपा कुमारी सहित कई सहिया मौजूद थे।
