हर उत्सव पर एक पेड़ जरूर लगाएं: अन्नपूर्णा देवी
हजारीबाग: जन, जंगल एवं जल बचाव समिति के द्वारा इचाक प्रखंड के मोकतमा छबेलवा जंगल में वन वृक्षों का रक्षाबंधन सह पर्यावरण महोत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बद्री प्रसाद मेहता व संचालन संरक्षक महेश कुमार मेहता ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वन देवी की विधिवत पूजा अर्चना से की गई। इसके बाद हज़ारों पर्यावरण प्रेमियों ने वन वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ पौधों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही अपने जीवन में कम से कम पांच पेड़ लगाने और उसका सरंक्षण करने की कसमें खाई। इस दौरान स्कूल कॉलेजों के बच्चों ने पर्यावरण विषय पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को वन बचाने के लिए प्रेरित किया।
अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण महोत्सव का आयोजन काबिले तारीफ है। लेकिन 14 वर्षो से चल रहे इस पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम में वन विभाग की उदासीनता समझ से परे है। वास्तव में पर्यावरण जागरुकता अभियान चलाने की जिम्मेवारी वन विभाग की है।
उन्होनें आगे कहा कि घर के उत्सव कार्यक्रम में हर कोई पेड़ लगाने की परंपरा बनाएं और हर उत्सव में घर के आसपास एक पेड़ लगाएं।पर्यावरण संतुलित रहेगा तभी हम मानव समेत सभी जीव जंतु का जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होनें आयोजक कमिटी के सदस्यों को जंगल बचाने में सहयोग के लिए वन मंत्री से बात कर समस्या को समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।
वहीं विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेवारी पूरे समाज की है। आज पेड़ पौधों और बेटियों की स्थिति एक सामान है। वृक्ष व बेटियों के संरक्षण से ही पर्यावरण और सामाजिक संतुलन बना रहेगा।
जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि वृक्षों से ही मानव समेत सभी जीव जंतु को आक्सीजन मिलता है। शुद्ध हवा मिलेगा तो लोग स्वास्थ्य रहेंगे।
मौके पर विधायक जानकी प्रसाद यादव, गांडेय क्षेत्र के पूर्व विधायक जयप्रकाश मेहता, कांग्रेस नेता दिगंबर कुमार मेहता, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, संगीतकार सह शिक्षक कुमार केशव, जिप सदस्य रेणु देवी, कुमकुम देवी, मुखिया मीना देवी, पूर्व मुखिया सुनील मेहता, सांसद प्रतिनिधि शिवप्रसाद मेहता, भागवत मेहता, जदयू जिला अध्यक्ष अर्जुन मेहता, रामलखन मेहता, पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, सुभाष सोनी, पूर्व मुखिया मनोज कुमार मेहता, डेगनारायण मेहता, मुखिया नंदू कुमार, मोदी कुमार, ओमप्रकाश मेहता, इंद्रदेव मेहता, नेहा सिंह, मंजू देवी, श्री राम सेवा संगठन के सुजीत कुमार, गौतम कुमार ने भी पर्यावरण सरंक्षण के संकल्प को दुहराया। समिति के मुख्य संरक्षक जीतेश्वर मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, नागेश्वर मेहता, सांसद प्रतिनिधि हरिहर मेहता, पर्यावरणविद खेमलाल मेहता, समाजसेवी दिनेश खंडेलवाल, अशोक कुमार मेहता समेत कई लोगों ने अपने बहुमूल्य विचारो को रखा।
अवसर पर लगे कई स्टॉल
महोत्सव में कांग्रेस नेता डॉ आर सी प्रसाद के द्वारा चिकित्सा का स्टॉल लगाया गया। जहां डॉ उपेंद्र मेहता ने बीपी, सुगर का जांच किया। महिला मुक्ति संस्था के रवि सिन्हा के सहयोग से भी स्टॉल लगाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इन्होंने दिया योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सचिव रीतन मेहता, डॉ. कौशल मेहता, उपाध्यक्ष संजय कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष शिव कुमार, मिडिया प्रभारी रामावतार स्वर्णकार, संगठन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, हृदयांशु कुमार, सीताराम कुशवाहा, जीएम कॉलेज, इचाक के प्रभारी पंकज कुमार, जेएम इंटर कॉलेज के प्राचार्य बसंत कुमार, प्रो. राजेंद्र यादव, शिक्षक लक्षमण कुमार मेहता, मुकेश राणा, श्री राम सेवा संगठन के सुजीत मेहता सहित कई लोगों का सराहनीय भूमिका रही।