नई दिल्ली : राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नामांकन कराया। महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष नामांकन दाखिल किया गया। राष्ट्रपति ने नामांकन पर हस्ताक्षर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बने। 18 जुलाई को देश के नये राष्ट्रपति का चुनाव होना है। अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!