Bus accident: पुल से नदी में गिरी बस, तीन की मौत, कई घायल

Bus accident: रांची से गिरीडीह जा रही यात्रियों से भरी सम्राट बस शनिवार की रात बराकर नदी पुल की रेलिंग तोड़ नीचे जा गिरी। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार रांची-गिरीडीह आ रही लग्जरी सम्राट बस रात तकरीबन नौ बजे गिरीडीह-पीरटांड मार्ग पर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे बराकर नदी में जा गिरी। भयानक हादसे में तीन लोग मारे गये। जबकि घायल यात्री बस में फंस गये। इस दौरान जिससे चीख पुकार मच गई।

घटना की जानकारी पर विधायक सुदिव्य सोनू, गिरीडीह डीसी- एसपी पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। आसपास के स्थानीय लोग भी राहत बचाव कार्य में जुट गये। डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद बस के कई घायलों को निकाल सदर अस्पताल और कुछ को निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए।

मृतकों के पहचान के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं घटना के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित संगठन के अन्य नेता घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इधर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरी शोक संवेदना जताई है।

By Admin

error: Content is protected !!