जिया खान की मौत के मामले में सूरज पंचोली बरीSooraj Pancholi acquitted in Jiah Khan's death case

मुंबई: सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत के मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। सीबीआई की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में सूरज पंचोली को बरी कर दिया। कोर्ट के फैसले पर सूरज पंचोली ने खुशी जताई है।

वहीं लगभग एक दशक से चल रहे इस मामले में जिया की मां रबिया खान कोर्ट के फैसले से नाखुश हैं। जानकारी के मुताबिक राबिया खान जल्द ही इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी।

बताते चलें कि 3 जून 2013 को जिया खान अपने घर में मृत पाई गई थी। जहां से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। आत्हत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोप में सूरज पंचोली गिरफ्तार हुए थे। इसके तुरंत बाद कोर्ट ने सूरज को जमानत दे दिया था। उस वक्त सूरज और जिया के बीच अफेयर की चर्चाएं थीं। 

By Admin

error: Content is protected !!