Eye care: आंखें हैं बेशकीमती, ऐसे करें देखभाल

अपनी कोमल आंखों को बनाये रखें जवां

Khabarcell.com

Eye Care: तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है…जी हां! आंखें बेशकीमती हैं। आंखें सेहतमंद हैं तो ये दुनिया रंगीन हैं, रोशनी कम हो जाए तो दुनिया विरान है। आंखों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, अनियमित दिनचर्या और बदलते खान-पान से आंखों की परेशानियां बढ़ रही है। कम उम्र में लोग धुंधला दिखने और दूर-पास की नजर कमजोर होने की समस्या से जूझ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आंखों को सेहतमंद कैसे रखें।

भोजन में विटामिन ‘ए’ है जरूरी

आंखों के लिए विटामिन ‘ए’ से भरपूर आहार लेना जरूरी है। साथ ही विटामिन ‘सी’, विटामिन ‘ई’, जिंक से भरपूर चीजों को भी अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। गाजर, कद्दू, शकरकंद, पपीता और हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से आंखें सेहतमंद रहती हैं। यदि आप नॉनवेज खाते हैं तो मछली का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद है।

अपनी आंखों को दें भरपूर आराम

वर्तमान समय में लोगों का अधिकांश समय मोबाईल पर गुजर रहा है। कई लोग कंप्यूटर पर भी लगातार काम करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आंखों को पूरा आराम मिले। साथ ही साथ आंखों पर ज्यादा जोर भी ना पड़े।  ऐसे में बीच-बीच में आंखों को कुछ सेकेंड्स के लिए स्क्रीन से जरूर हटाये। संभव हो तो कुछ मिनट के लिए आंखों को बंद करके भी रखें। यह भी सुनिश्चित करें कि कमरे में अच्छी रोशनी जरूर हो। पर्याप्त नींद जरूर लें। वहीं बच्चों को ज्यादा देर तक लगातार मोबाइल का उपयोग नहीं करने दें।

आंखों की समस्या पर डॉक्टर को जरूर दिखायें

आंखों में किसी प्रकार की समस्या हो रही हो तो इसे गंभीरता से लें। लंबे समय तक लापरवाही बरतने से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। दवाओं और सही खान पान से कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। पलकों और आसपास की त्वचा साफ करने के लिए साफ और मुलायम कपड़ें का इस्तेमाल करें।

डायरेक्ट धूप और प्रदूषण से भी आंखों को बचाएं

अगर आपका अधिकांश समय बाहर गुजरता है तो अच्छे सनग्लासेस आपकी आंखों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो सकते हैं। यह धूप और धूल से आंखों को बचाते हैं। यह जरूर पक्का करें कि सनग्लासेस उत्कृष्ट क्वालिटी के ही हों।  सोने से पहले आंखों में गुलाब जल की बूंदें डालने से आंखों को राहत मिलती है। पैर के तलवों में सरसों तेल की मालिश से आंखों की सेहत बनी रहती है।

Disclaimer: उपरोक्त लेख प्राप्त सूचनाओं और जानकारी के आधार पर महज जागरूकता के उद्देश्य से लिखी गई है। आप स्वविवेक से निर्णय लें।

Image by StockSnap from Pixabay

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!