स्वस्थ्य किडनी के लिए इन बातों का रखें ध्यानKeep these things in mind for healthy kidney

Khabarcell

किडनी (Kidney) हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। इनका स्वस्थ्य होना बेहद जरूरी है। हमारे शरीर में दो किडनी होती हैं, जो पेशाब के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालती है। इससे शरीर में रसायनों का संतुलन बना रहता है खून को साफ रखने में मदद मिलती है। किडनी अस्वस्थ्य होने पर शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। साथ ही किडनी खराब होने पर जान का जोखिम भी बढ़ जाता है। खान-पान में सुधार और स्वस्थ्य जीवनशैली से किडनी को सेहतमंद रखा जा सकता है।

रोजाना उचित मात्रा में पियें पानी

स्वस्थ्य किडनी के लिए शरीर को पानी की कमी से बचाना जरूरी है। बॉडी को हाईड्रेटेड रखने के लिए दिनभर उचित मात्रा में पानी पीना चाहिए। साथ ही पानी स्वच्छ हो, इसका भी ध्यान रखना चाहिए।

मांस का अत्यधिक सेवन है हानिकारक

अत्यधिक मात्रा में मांस का सेवन किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। मांस शरीर में एसिड उत्पन्न करता है। इससे एसिडोसिस की समस्या हो सकती है। फल और सब्जियों से मिलनेवाला प्रोटीन किडनी को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है।

पेन किलर्स दवाओं अधिक उपयोग भी नुकसानदेह

दर्द निवारक दवाओं का नियमित सेवन किडनी पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। इस लिए चिकित्सकों के परामर्श पर ही दर्द निवारक दवायें लेनी चाहिए। बिना डॉक्टरों के परामर्श के ऐसी दवाओं का लंबे समय तक सेवन नुकसानदेह हो सकती हैं।

शारीरिक गतिविधियां है जरूरी

स्वस्थ्य किडनी के लिए पोषक आहार के साथ शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं। नियमित सामान्य व्यायाम  से शरीर के साथ किडनी भी स्वस्थ्य रहती है। इस शरीर में ऑक्सीजन और रक्त का संचार बेहतर होता है।

Disclaimer- उपरोक्त लेख जानकारी और सूचनाओं के आधार पर लिखी गई है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। आप अपने विवेक से काम लें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पर चिकित्सकों से परामर्श जरूर लें।

By Admin

error: Content is protected !!