Bamboo shoots: पोषक तत्वों से भरपूर हैं बांस की कोपलेंNutrient bamboo shoots

पूर्वोत्तर भारत में लोग चाव से खाते हैं Bamboo shoots

Report: Raju

Bamboo shoots: बांस के मुलायम को कोपलों को दुनिया में बंबु शूट्स के नाम से जाना जाता है। पूर्वोतर भारत सहित विश्व के कई देशों में इससे सब्जी और सलाद के रूप में लोग चाव से खाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसकी लोकप्रियता बीते कुछ वर्षों में काफी बढ़ी है। इसके औषधीय गुणों के कारण भी लोग विभिन्न रोगों में इसका सेवन भी करते हैं। असम, नागालैंड, अरूणाचल प्रदेश, ओडीशा और झारखंड में इसका सेवन ज्यादा होता है। भोजन के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। झारखंड में इसे ‘बांस करिल’ के नाम से भी जाना जाता है।

स्वादिष्ट व्यजंन के रूप में होता है उपयोग

घास की प्रजाति ‘बांस’ अपनी मजबूती और बहु उपयोगी गुणों के कारण जाना जाता है। लेकिन कम लोग जानते हैं कि इसके नये कोपलों को भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसका सेवन अधिकतर सब्जी के रूप में किया जाता है। सामान्यत: सब्जियों की तरह इसे मसालों के साथ पारंपरिक तरीके से पकाया जाता है। वहीं जगह-जगह बांस करिल के अलग-अलग तरीकें से बने डिश भी मिलते हैं। झारखंड में इसे चावल और रोटी के साथ खूब पसंद किया जाता है। कम लोगों को पता है कि कई जगह लोग बांस करिल का सेवन आचार और मुरब्बे के रूप में भी करते हैं।

मिलते हैं कई पोषक तत्व

बंबू शूट्स पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। दस्त और स्वांस संबंधी परेशानियों में इसे फायदेमंद बताया जाता है। जानकारी के अनुसार यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक है। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसके साथ विटामिन C, विटामिन E, विटामिन B6 सहित कई जरूरी विटामिन्स प्राप्त होते हैं। वहीं बंबू शूट्स में पोटैशियम, फॉस्फोरस, जिंक और मैंगनीज जैसे मिनरल्स भी प्रचूर मात्रा में मिलते हैं।

ये भी पढ़ें-

 

 

Disclaimer: उपरोक्त लेख प्राप्त जानकारियों और सूचना के आधार पर लिखी गई है। हम इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करते। 

By Admin

error: Content is protected !!