
रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के लिए सम्मान की बड़ी खबर आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की सूची जारी की है, जिसमें राज्य के 9 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को शामिल किया गया है। बोकारो जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा को उनके उत्कृष्ट सेवा योगदान के लिए राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह झारखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण है।
वहीं 8 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। सम्मानित होने वालों में एएसआई पंकज कुमार राय, हवलदार योगेंद्र कुमार दास, नंद किशोर महतो, पूर्ण बहादुर सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सिपाही औरंगजेब खान, संजय कुमार सिंह और अनीता तिर्की शामिल हैं।

गृह मंत्रालय की सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। सम्मानित सभी अधिकारियों और जवानों को 26 जनवरी या 15 अगस्त के राज्यस्तरीय समारोह में रांची के मोरहाबादी मैदान में पदक प्रदान किए जाएंगे।

