बड़कागांव: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पहाड़ी शिव मंदिर उरीमारी से भगवा ध्वजों के साथ धूमधाम से  शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों  ने पहाड़ी शिव मंदिर उरीमारी से रोड साइड, प्रेमनगर, हेसाबेड़ा, कांटा घर का भ्रमण किया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

अवसर पर हेसाबेड़ा दुर्गा मंडप में कृष्णा साहू के द्वारा भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण में संध्या में कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया।

शोभा यात्रा में मुख्य रूप से कैलाश प्रसाद, अनिल साव, भेखलाल साव, अर्जुन प्रजापति, लखन प्रजापति, राजपति कुमार, संजय साव, कुलदीप साव, नरेश प्रजापति, सुनील साव, मनी करमाली, कमल साव, अंकित कुमार, पिंटू कुमार, अरविंद ठाकुर, शिबू ठाकुर, शिव कुमार दांगी, बिन्देश साव, अनिता देवी, शिला देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, पूजा देवी, सबिता देवी, गुड़िया देवी, ज्योति देवी, डॉली कुमारी, वंदना रानी, सरस्वती देवी, शकुंतला देवी, मीना देवी, अशोक साव, देवंती देवी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!