appointment letter to ayush doctors

जीवन दूत एप्प का हुआ शुभारंभ

रांची : आयुष प्रक्षेत्र केे संविदा आधारित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के पद पर चयनित 217 आयुष चिकित्सक अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र दिया। झारखंड मंत्रालय में आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा आधारित जीवन दूत एप्प का भी शुभारंभ किया।

नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आयुष चिकित्सा की शिक्षा के क्षेत्र में सरकार प्रयास करेगी, यूनानी, आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा बेहतर काम करने पर सरकार इंसेंटिव बढ़ाने का भी काम करेगी। वहीं कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति कर मानव संसाधन की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं।

कार्यक्रम में झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे समेत अन्य मौजूद रहे।

यहाँ भी पढ़ें –

By Admin

error: Content is protected !!