प्रेम प्रकाश के ठिकाने पर छापेमारी में ईडी को मिले दो AK-47

रांची : ईडी ने खनन घोटाले में बुधवार को रांची समेत झारखंंड में कई जगह छापेमारी की है। सूबे के मुख्यमंत्री और बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के करीबी बताये जा रहे प्रेम प्रकाश के ठिकाने पर छापा पड़ा है। इधर जानकारी मिल रही है कि प्रेम प्रकाश के हरमू (रांची) स्थित एक ठिकाने से ईडी के अधिकारियों को दो AK-47 बरामद हुआ है। हालांकि अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि प्रेम प्रकाश के ठिकाने पर छापेमारी में ईडी के अधिकारियों को एके-47 बरामद हुआ है और इस मामले की जांच अब एनआईए से भी कराई जानी चाहिए। 

यहाँ भी पढ़ें –

By Admin