बड़कागांव: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र एवं पूजित अक्षत का वितरण में गुरुवार को किया गया। पूजित अक्षत का वितरण उरीमारी के जामुन टोला, छापर टोला, रोड साइड, प्रेम नगर, हेसाबेड़ा, चिप हाउस, थाना कॉलोनी, पीला क्वार्टर एवं चेक पोस्ट कॉलोनी में घर-घर जाकर किया गया। पूजित अक्षत का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों ने इसे प्राप्त कर काफी गौरवान्वित महसूस किया। आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन उरीमारी में हर्षोल्लास के साथ दीप उत्सव मनाया जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, सीतामुनी देवी, लक्ष्मी देवी, सुषमा श्रीवास्तव, फूलमती देवी, फुलमनी देवी, शांति देवी, राजपति कुमार, कैलाश प्रसाद, कमल साव, दीपक कुमार, विशाल कुमार, सुनील यादव, सतीश कुमार, गोविंद, चंद्रदीप चौधरी, मुन्ना, यशराज सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!